मानसून एक्टिविटी डे 2026
पानी के छींटे, मुस्कुराते चेहरे और मानसून का जादू!
दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुर्गापुर के नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ‘मानसून एक्टिविटी डे‘ बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया। मज़ेदार खेल, Sandpit (रेत में) खेल और झूमते-गाते रेन डांस के बीच बच्चों ने आइसक्रीम और ताज़ा फ्रूट ड्रिंक्स का भी मज़ा लिया। हँसी, खुशी और सीखने के रंगों से भरा यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।